उदित नारायण: महिला फैन को होठों पर किस करके घिरे, पहले भी विवादों में रहे हैं
अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले 69 वर्षीय उदित नारायण इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
उनसे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक कॉन्सर्ट का बताया जा रहा है।
कॉन्सर्ट में अपना सुपरहिट गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाते समय उनकी एक महिला फैन सेल्फी लेने के इरादे से उदित नारायण के पास आती है।
सेल्फी लेने के बाद महिला फैन उदित नारायण के गाल पर किस करती है, जिसके बाद उदित नारायण उस महिला फैन के होठों पर किस करते हैं।
इस दौरान वह कुछ अन्य महिला फैन्स को गले लगाते और उनके गालों पर किस करते भी नजर आते हैं।
क्लिप के वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर इस पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, वहीं कुछ उनके समर्थन में भी लिख रहे हैं।
हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उदित नारायण ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, “फैंस पागल होते हैं, है न? हम ऐसे नहीं हैं। हम सभ्य लोग हैं। कुछ लोग इसे बढ़ावा देते हैं और इसके जरिए अपना प्यार दिखाते हैं।” उन्होंने कहा, “…फैंस को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है। इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, कोई हाथ चूमता है…ये सब पागलपन है। इस पर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।
यह पहली बार नहीं है जब उदित नारायण ने स्टेज पर किसी को किस किया हो। इससे पहले भी उनका नाम ऐसे विवादों में आ चुका है। श्रेया घोषाल को किस करना फीमेल फैन को किस करने वाले वीडियो के बाद अब उदित नारायण का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उदित सिंगर श्रेया घोषाल को किस करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में उदित नारायण स्टेज पर श्रेया को अवॉर्ड देते हैं और अचानक उनके गाल पर किस कर लेते हैं। वीडियो में श्रेया के एक्सप्रेशन देखकर लग रहा है कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। कृतिका शर्मा ने लिखा, “उदित नारायण ने जो किया है, वह उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।
एक सम्मानित कलाकार होने के नाते मंच पर बदतमीजी करना आपकी मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।” आयशा ने लिखा, “उदित नारायण ने बहुत गलत काम किया है। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन किसी लड़की को जबरन किस करना अपराध है। उनके खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज होना चाहिए।” वहीं, सेन नाम की यूजर ने लिखा, “उसने (महिला प्रशंसक) पहले किस किया, फिर उसने किस किया, लेकिन उदित नारायण एक पुरुष हैं, तो जाहिर है गलती उनकी है।” विकास बिश्नोई ने लिखा, “यह उनकी जिंदगी है, प्रशंसकों को बुरा नहीं लगा, हमें क्यों बुरा लगेगा। लेकिन सवाल यह है कि हमारे महान कलाकार समाज को क्या संदेश दे रहे हैं। और उदित नारायण जैसे महान कलाकार का ऐसा कृत्य शर्मनाक है।” ऐश्वर्या सिंह ने लिखा, “उदित नारायण जी से ऐसी उम्मीद नहीं थी।” सुमित सुभाष गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “पहले महिला ने उदित नारायण को किस किया, फिर उदित नारायण ने उसे किस किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बिल्कुल भी असहज नहीं है, बल्कि वह खुश दिख रही है
न्यूज़=https://puspa2.in/wp-admin/post.php?post=1729&action=edit