Site icon Puspa2

श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में पांच भारतीय मछुआरे घायल, भारत ने जताई नाराजगी, उच्चायुक्त को तलब किया

श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में पांच भारतीय मछुआरे घायल, भारत ने जताई नाराजगी, उच्चायुक्त को तलब किया

मंगलवार सुबह डेल्फ़्ट द्वीप के पास भारतीय मछुआरों के एक समूह को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गई गोलीबारी की घटना पर भारत ने गुरुवार को श्रीलंका के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस घटना को लेकर विदेश मंत्री ने कहा कि जब गोलीबारी शुरू हुई तो मछली पकड़ने वाली नाव पर 13 मछुआरे सवार थे। इस गोलीबारी में दो मछुआरों को गंभीर चोटें आई हैं।

 

श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच एक बार फिर तनाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। मंगलवार को डेल्फ़्ट द्वीप के पास 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई। इस घटना के दौरान मछुआरे नाव पर ही थे।

दरअसल, मंगलवार सुबह डेल्फ़्ट द्वीप के पास भारतीय मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों को हिरासत में ले लिया और इन मछुआरों पर गोलीबारी भी की। भारत ने गुरुवार को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गई गोलीबारी की घटना पर श्रीलंका के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया।

 

Srilanka india army fyring

भारत ने जताया विरोध

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गई गोलीबारी के जवाब में विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया। साथ ही इस घटना पर कड़ा विरोध जताया। बयान में कहा गया है कि कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने भी इस मामले को श्रीलंका सरकार के विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है।

 

Exit mobile version