Site icon Puspa2

मूवी रिव्यू: मिसेज

मूवी रिव्यू: मिसेज

साल 2021 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ को काफी पसंद किया गया था। इस हफ्ते सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई सान्या मल्होत्रा ​​की फिल्म ‘मिसेज’ इसकी ऑफिशियल रीमेक है। इससे पहले इस फिल्म का तमिल सिनेमा में भी रीमेक बन चुका है। डायरेक्टर आरती कदव की ‘मिसेज’ को भारत में रिलीज होने से पहले कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सराहा जा चुका है। हालांकि, फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ का कोई भी रीमेक अपनी पिछली फिल्म जितना कमाल नहीं दिखा पाया है।

Mrs Movie Revew

‘मिसेज’ की कहानी

‘मिसेज’ एक लड़की ऋचा (सान्या मल्होत्रा) की कहानी है, जो बड़े अरमानों के साथ दिवाकर (निशांत दहिया) से शादी करती है। लेकिन मिस से मिसेज बनते ही उसका सामना एक अलग दुनिया से होता है। पेशे से डॉक्टर दिवाकर के घर पर उसके माता-पिता हैं। अपनी लंबी ड्यूटी शिफ्ट के कारण दिवाकर काफी व्यस्त रहता है। उसका बाकी समय दोस्तों के साथ खेलकर खुद को रिचार्ज करने में बीतता है, जबकि ऋचा अपनी सास के साथ रसोई की जिम्मेदारियां संभालने में व्यस्त हो जाती है। उसके ससुर थोड़े पुराने ख्यालात के हैं, जिन्हें बाहर का खाना बिल्कुल पसंद नहीं है।

इसी बीच अचानक एक दिन ऋचा की सास को कुछ समय के लिए बाहर जाना पड़ता है। इस कारण घर की सारी जिम्मेदारी नई बहू पर आ जाती है। इसके साथ ही उसके संघर्षों का सिलसिला शुरू हो जाता है। नए जमाने की प्रगतिशील सोच वाली लड़की ऋचा घर और रसोई की जिम्मेदारियां कैसे संभालती है?

Mrs Movie Revew

‘मिसेज’ ट्रेलर

‘मिसेज’ मूवी रिव्यू

निर्देशक आरती कड़व ने भारतीय समाज के एक बेहद अहम विषय पर एक खूबसूरत फिल्म बनाई है। मूल फिल्म को रीमेक करते समय उन्होंने सांस्कृतिक बदलावों को ध्यान में रखते हुए स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए हैं। इसके बावजूद उन्होंने करीब सवा दो घंटे लंबी फिल्म को कहीं से भी कमजोर नहीं पड़ने दिया।

फिल्म की कहानी आपको शुरू से ही बांधे रखती है और फिर अंत तक अपने साथ लेकर चलती है। फिल्म की दमदार कहानी

new movie

और पटकथा के बल पर आरती आपको अंत तक सामाजिक चुनौतियों से रूबरू कराती हैं और फिर दमदार क्लाइमेक्स के जरिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी संदेश देती हैं।

फिल्म का संगीत ठीक है, वहीं कैमरा वर्क भी बढ़िया है। अगर कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीत चुकीं सान्या ने हमेशा की तरह बेहतरीन काम किया है। अपने एक्टिंग करियर में करीब एक दशक पूरा करने जा रहीं सान्या ने इस फिल्म में एक और चुनौतीपूर्ण भूमिका बखूबी निभाई है।

कंवलजीत सिंह भी टिपिकल ससुर के रोल में अच्छे लगे हैं। निशांत दहिया समेत बाकी कलाकार भी अपने रोल में अच्छे लगे हैं।

क्यों देखें- अगर आप इस हफ्ते घर बैठे अच्छा सिनेमा देखना चाहते हैं तो जी5 पर पूरे परिवार के साथ यह फिल्म देख सकते हैं।

मूवी रिव्यू: मिसेज

सिकंदर मूवी रिव्यु =https://puspa2.in/sikandar-song/

Exit mobile version