
फ्लॉप खेल के बावजूद रोहित और यशस्वी की जोड़ी ने रचा इतिहास
फ्लॉप खेल के बावजूद रोहित और यशस्वी की जोड़ी ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी में 17 साल बाद हुआ ऐसा चमत्कार
रणजी ट्रॉफी 2025 के मैच में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई की टीम के लिए ओपनिंग करने मैदान पर उतरी। रोहित और यशस्वी की जोड़ी बल्ले से नाकाम रही और दोनों ने क्रमश: 4 और 3 रन बनाए। इस खराब प्रदर्शन के बावजूद रोहित-यशस्वी की जोड़ी ने इतिहास रच दिया।
बांग्लादेश-में-घुसा-भारत-का-दुश्मन-मोहम्मद-यूनुस-ने-क्यों-किया-ISI-को-फोन.zip

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी:
रणजी ट्रॉफी 2025 के मैच में मुंबई की टीम का सामना जम्मू-कश्मीर से हो रहा है। इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी मुंबई की टीम के लिए ओपनिंग करने मैदान पर उतरी। रोहित और यशस्वी को मैच में बल्ले से रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा और दोनों क्रमश: 4 और 3 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। यशस्वी और रोहित बल्ले से फ्लॉप रहे, लेकिन इस दौरान उन्होंने रणजी ट्रॉफी में इतिहास भी रच दिया।
यशस्वी की जोड़ी ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
दरअसल, यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई की ओर से पारी की शुरुआत की। इस दौरान यशस्वी और रोहित की जोड़ी ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। वे एक ही रणजी ट्रॉफी टीम के लिए ओपनिंग करने वाली पहली सक्रिय भारतीय टेस्ट ओपनिंग जोड़ी बन गई।
रोहित और यशस्वी भारतीय टेस्ट टीम में भी मैच ओपन करते हैं। अब रणजी ट्रॉफी में भी ये दोनों खिलाड़ी एक ही टीम से ओपनिंग करने उतरे। रोहित बल्ले से फ्लॉप रहे। उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 3 रन बनाए, जबकि यशस्वी 4 रन बनाकर आउट हो गए।
रणजी ट्रॉफी में 17 साल बाद हुआ ऐसा चमत्कार