
हेमंत सोरेन: हेमंत सोरेन ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, दो कद्दावर नेता जेएमएम में होंगे शामिल
हेमंत सोरेन: हेमंत सोरेन ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, दो कद्दावर नेता जेएमएम में होंगे शामिल
झारखंड में भाजपा को फिर बड़ा झटका लगा है। दो कद्दावर नेता एक बार फिर हेमंत सोरेन का दामन थामने जा रहे हैं। पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और उनकी पत्नी आभा महतो एक बार फिर जेएमएम में घर वापसी करने जा रहे हैं। दोनों नेताओं ने मंगलवार को हेमंत सोरेन से मुलाकात की, जिसके बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गईं।

झारखंड समाचार:
कुड़मी समाज के कद्दावर नेता, जेएमएम के पूर्व केंद्रीय महासचिव, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और उनकी पत्नी पूर्व सांसद आभा महतो ने मंगलवार को रांची में अचानक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।इस दौरान मुख्यमंत्री से कई विषयों पर चर्चा हुई। शैलेंद्र महतो ने हेमंत का मार्गदर्शन भी किया। इस मुलाकात को जेएमएम में वापसी का संकेत माना जा रहा है। फिलहाल ये दोनों नेता भाजपा में हैं।
कुड़मी नेता के तौर पर जाने जाते हैं
कुड़मी नेता के तौर पर जाने जाते हैं। विधानसभा चुनाव में आभा महतो ने बहरागोड़ा विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का दावा किया था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इस कारण ये दोनों नेता पार्टी से नाराज भी चल रहे थे. शैलेंद्र महतो के साथ गए उनके एक साथी के अनुसार भाई और भाभी की वापसी पर बातचीत हुई है. दोनों जल्द ही झामुमो में वापसी कर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो भाजपा के लिए यह बड़ा झटका साबित होगा. इधर, जब शैलेंद्र महतो से पूछा गया कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने गए थे, क्या वे झामुमो में वापसी कर रहे हैं. इस पर पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने कहा कि अब हम वरिष्ठ हो गए हैं.
इसलिए हम युवा मुख्यमंत्री को राज्य को अच्छे से चलाने का आशीर्वाद देने गए हैं. हम आगे भी राज्य के युवा मुख्यमंत्री का समर्थन करते रहेंगे. पूर्व में झामुमो के ये नेता भी भाजपा में हुए थे शामिल आपको बता दें कि पूर्व में भाजपा के कई नेता झामुमो में वापसी कर चुके हैं. पूर्व विधायक लुइस मरांडी, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली, पूर्वी सिंहभूम भाजपा जिला अध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा नेता बास्को बेसरा झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आज पहुंचेंगे, धनबाद-देवघर जाएंगे
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व सह प्रभारी डॉ. सिरिबेला प्रसाद बुधवार शाम झारखंड पहुंचेंगे। शाम 5.45 बजे रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दोनों सड़क मार्ग से धनबाद के लिए रवाना होंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि दोनों शीर्ष नेता गुरुवार सुबह 9 बजे पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 9.30 बजे दोनों धनबाद से देवघर जिले के सोनारीठाढ़ी प्रखंड के उपरकुरा जाएंगे।
हेमंत सोरेन: हेमंत सोरेन ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, दो कद्दावर नेता जेएमएम में होंगे शामिल